Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

राव नरेंद्र बन सकते हैं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष

Date:

हिसार–कांग्रेस दक्षिण हरियाणा से अपना अगला प्रदेश अध्यक्ष चुन सकती है। नारनौल के रहने वाले पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। उन्हें कल बिहार में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के लिए भी आमंत्रित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को भी इस बैठक का निमंत्रण मिला है।

खास बता यह है कि हुड्‌डा और राव नरेंद्र सिंह दोनों ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य नहीं हैं, फिर भी उन्हें बैठक में आमंत्रित किया गया है। चर्चा है कि कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नाम को CLP लीडर के तौर पर आगे बढ़ाया है। ऐसे में दोनों नेताओं के नाम पर मुहर लग सकती है।

कल बिहार में होने वाली इस बैठक में हरियाणा से सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला भी शामिल होंगे।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लगभग 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया है। इसके अलावा, चुनाव में मिली हार के बाद से ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की अटकलें भी तेज थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related