Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

गैंगस्टर गोदारा-गोल्डी बोले- लॉरेंस देश का गद्दार:खुफिया जानकारी अमेरिका को दे रहा,

Date:

पंजाब और हरियाणा का सबसे कुख्यात लॉरेंस गैंग दो फाड़ हो चुका है। अब दोनों पक्ष एक दूसरे के विरोध में हैं। बात यहां तक आ गई है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने लॉरेंस को अमेरिकी एजेंसियों का खबरी बताया है।

रोहित और गोल्डी बराड़ की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की गई है, जिसमें कहा गया है कि लॉरेंस को देश का सबसे बड़ा गद्दार है। वह अपने भाई अनमोल विश्नोई को बचाने के लिए विदेशी एजेंसियों को देश की खुफिया जानकारी लीक कर रहा है।

उसने यह भी आरोप लगाया कि लॉरेंस बाहर बैठे अन्य अपराधियों की गतिविधियों की मुखबिरी करता है। साथ ही सलमान खान के नाम पर फेम ले रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।
हरी बॉक्सर के कहने पर गलत पोस्ट हो रहे: पोस्ट में लिखा है- मैं रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, भाइयो मैं आपको बता दूं, ये जो हमारे खिलाफ फेसबुक पोस्ट मीडिया में चल रही है, ये (हरी बॉक्सर) शराब पीकर उस कुत्ते के कहने पर गलत पोस्ट करता है। सुबह ये हमसे माफी मांगता है। इसकी रिकॉर्डिंग है हमारे पास, जो हमने आपको भेज दी है। ये मोटरसाइकिल चोर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related