Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

भाजपा की लोकसभा चुनाव में सीटें घटीं, इसलिए घटाई GST:TMC सांसद अभिषेक बोले- जिस दिन कोई सीट नहीं होगी, GST 0% हो जाएगी

Date:

तृणमूल कांग्रेस नेता (TMC) अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जीएसटी में कटौती इसलिए कि क्योंकि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। यही इसका सीधा नतीजा है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या पिछले 8 साल से सरकार जीएसटी के नाम पर जनता से ज्यादा टैक्स लिया गया? बंगाली में कहते हैं कि बिल्ली तब तक पेड़ पर नहीं चढ़ती जब तक उसे खतरा न हो।दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर में दुर्गा पूजा गाइड मैप और टेलीफोन डायरेक्टरी का उद्घाटन किया। साथ ही विशेष साइबर सेल भी शुरू किया। इसी दौरान GST पर बयान दिया।अभिषेक ने कहा कि आज देश और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने घुटनों पर ला दिया है। हमने देखा कि राज्यों से कोई भी सिफारिश कभी ध्यान में नहीं ली गई। राज्यों के लिए GST कलेक्शन का हिस्सा, जो उनका सही हिस्सा है, समय पर नहीं दिया जाता। विपक्ष-शासित राज्यों का फंड जानबूझकर रोका जाता है। यह अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण बहुत नुकसान हुआ, इसका कारण भाजपा है। भाजपा अभी तक यह नहीं बता पाई कि अचानक लिए इस फैसले के कारण कितने लोगों की मृत्यु हुई। केंद्र सरकार ED-CBI जैसी स्वतंत्र जांच एजेंसियों का राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related