Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पंजाब के 2000 गांवों में अभी भी बाढ़:हरियाणा में 46% ज्यादा बारिश, बिहार में महिला पर बिजली गिरी

Date:

पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। 2000 से ज्यादा गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है। केंद्र ने पंजाब को ₹1600 करोड़ की मदद का ऐलान किया।

हरियाणा में 9 सितंबर तक सामान्य से 46% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में औसतन 385.1mm बारिश होती थी, जो अब तक 563.8mm हो चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080.8mm दर्ज की गई है। सबसे कम सिरसा में 346.6mm रिकॉर्ड हुई है।

इधर, बिहार में तेज बारिश जारी है। खगड़िया में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, लद्दाख के सियाचिन बेस कैम्प में हिमस्खलन के बाद तीन जवान शहीद हो गए।

गुजरात के बनासकांठा समेत 3 जिले में पिछले 2 दिनों में 16 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे वाव-थराद और सुईगाम तालुका में बाढ़ आ गई। तीनों तालुकाओं के दर्जनों गांवों में 5 फीट तक पानी भरा हुआ है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related