Tuesday, August 11, 2026
Tuesday, August 11, 2026

पंचकूला में 1 करोड़ से बना पुल टूटा:हरियाणा रोडवेज की बस खाई में गिरने से बची

Date:

चंडीगढ़/पंचकूला –हरियाणा के पंचकूला में तड़के सुबह से बारिश का दौर जारी है। लगातार पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से घग्गर नदी और बरसाती नाले उफान पर हैं। खडूनी में करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से बनाया पुल बह गया। पुल बहने से गांव का संपर्क टूट गया है। वहीं छामला गांव में नाले पर बना पुल डूब गया है।

इस बीच मोरनी-पंचकूला मार्ग पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से बच गई। दरअसल, बारिश के चलते पहाड़ की मिट्टी खिसककर सड़क पर आ गई थी। इससे सड़क पर कीचड़ जमा हो गया। इसी वजह से बस फिसलकर खाई की तरफ जाने लगी। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया। ये बस मोरनी से सुबह साढ़े दस बजे के करीब पंचकूला आ रही थी। इस बस में 20 से 25 यात्री सवार थे।
मौसम विभाग की ओर से जिले में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

*डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेटों/रेंजों...