Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

गुजरात में दो कारें टकराने से 8 लोग जिंदा जले

Date:

सुरेंद्रनगर—सुरेंद्रनगर जिले के वढवाण-लखतर हाईवे पर रविवार की शाम 2 कारों की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें 1 बच्ची समेत 8 लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़े गए और वह सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
वढवाण पुलिस ने बताया कि यह हादसा वढवाण-लखतर हाईवे पर डेडादरा गांव के पास हुआ। हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हुई। टक्कर के बाद एक कार सड़क किनारे जा गिरी और उसमें आग लग गई। कार से एक व्यक्ति ही गंभीर हालत में बाहर निकल सका, लेकिन अस्पताल जाते समय उसकी भी मौत हो गई।
सभी मृतक रिश्तेदार थे और कडू से सुरेंद्रनगर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related