Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

जिम में हार्ट अटैक रोकने के लिए सरकार की स्ट्रेटजी:पंजाब सेहत मंत्री बोले-फूड सप्लीमेंट की होगी चेकिंग

Date:

चंडीगढ़–पंजाब में जिम करते समय अचानक युवाओं को हार्ट अटैक आने के मामलों के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने जिम में प्रयोग किए जाने वाले प्रोटीन और सप्लीमेंट की चेकिंग करवाने का फैसला लिया है, ताकि उनमें किसी तरह की मिलावट या खामी का पता लगाया जा सके।

वहीं, ऐसी मौतों पर रोक लगाने के लिए सीपीआर ट्रेनिंग का भी इंतजाम किया जाएगा। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि फूड सप्लीमेंट और खाने की जांच की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि लोग क्या उपयोग कर रहे हैं। इस संबंध में सरकार का एक्शन जल्द शुरू होगा।

एयर पॉल्यूशन और ऑक्सीजन लेवल पर भी नजर
कम उम्र के युवाओं की मौत के मामलों को सरकार गंभीरता से ले रही है। इसके लिए कई कदम एक साथ उठाए जा रहे हैं। सप्लीमेंट की जांच के साथ-साथ अब जिम में एयर पॉल्यूशन और ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया जाएगा। आशंका है कि जब कई लोग एक साथ जिम करते हैं तो जिम में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है और ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है। इसकी जिम्मेदारी पॉल्यूशन डिपार्टमेंट को सौंपी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...