Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

मुंबई में लैंडस्लाइड में 2 की मौत:दिल्ली में हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरी, 6 मरे;

Date:

मुंबई में शुक्रवार रात से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में 2-4 फीट तक पानी भर गया है। विक्रोली इलाके में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 213 mm बारिश हुई है। यहां जनकल्याण सोसाइटी के वर्षा नगर इलाके में विक्रोली पार्क साइट में लैंडस्लाइड हुआ। घटना में 2 लोगों की मौत हुई है, 2 घायल हैं।

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई थी। 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 6 की मौत हो गई, इनमें 3 पुरुष-3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मी. पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है।

बिहार में कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति है। भागलपुर में 6 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ने से फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोले गए। राज्य में इस सीजन अब तक 647 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 492 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...