Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब में आज 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी:3 दिन यलो अलर्ट, ब्यास का जलस्तर बढ़ा, 7 गांवों में 600 एकड़ जमीन डूबी

Date:

पंजाब के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश हो रही है। आज और अगले दो दिन कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटा है, जो अब सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।

बठिंडा में सबसे ज्यादा 36.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि पटियाला में 8.4 मिमी बारिश हुई। इस बीच, पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे होशियारपुर, फिरोजपुर और कपूरथला में बाढ़ जैसे हालात हैं।

जीरा क्षेत्र के हरिके हेड वर्क्स से छोड़े गए पानी की वजह से 7 गांवों की करीब 600 एकड़ जमीन पानी में डूब गई है। इनमें निजाम वाला, सुल्ताना वाला, चमड़ियां वाली, बस्ती राम लाल, बस्ती खान, लड्डू और मुठिठयां गांव शामिल हैं। हुसैनीवाला में भी पानी भरने की स्थिति है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related