Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

टाइगर के मुंह से वनकर्मी को छीन लाए,लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर बाघ से अलग किया

Date:

बगहा में बाघ एक किसान को खा गया। मथुरा महतो (65) सोमवार को खेत पर गए थे, तभी बाघ ने हमला किया, उनके गले और सिर के हिस्से को बाघ खा गया। इसके बाद वनकर्मी की टीम बाघ को ढूंढने और किसान की बॉडी लाने खेत की ओर गई।

वन विभाग की टीम में सीनियर टाइगर ट्रैकर विजय उरांव भी थे।

बाघ को हटाने के लिए वन विभाग की टीम शोर मचाने लगी, तभी बाघ ने विजय उरांव पर हमला कर दिया। अब इस हमले का वीडियो सामने आया है।वीडियो में दिख रहा है कि बाघ वनकर्मी को दबोचे हुए है, तभी 6 वनकर्मी लाठी-डंडे से उस पर हमला करते हैं। सभी मिलकर बाघ पर टूट पड़ते हैं, इसी बीच बाघ की पकड़ विजय उरांव पर ढीली पड़ती है, तो साथी वनकर्मी उन्हें खींचते हैं। बाघ दोबारा हमला करता इससे पहले सभी वहां से भागते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related