Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

सुखपाल सिंह खैहरा का PSO पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

 

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के करीबी और पूर्व पी.एस.ओ. (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) जोगा सिंह को ड्रग तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, जोगा सिंह को फाजिल्का पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जोगा सिंह साल 2015 में दर्ज एक ड्रग केस में वांछित था। इस मामले में फाजिल्का पुलिस ने पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट और 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद हुए थे।
इसी मामले में जोगा सिंह का नाम भी सामने आया था, जो पिछले 10 सालों से फरार रहने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। जोगा सिंह की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी कामयाबी है। अब जोगा सिंह से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा सरकार ने मध्य वर्गीय को बेसहारा छोड़ा, देश...