Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

पंजाब में PRTC-पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म:डेढ़ घंटे में ही सरकार ने सुनवाई की

Date:

चंडीगढ़–पंजाब सरकार द्वारा मांगे न माने जाने के विरोध में PRTC और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी आज दोपहर हड़ताल पर चले गए थे। कल रक्षाबंधन का त्योहार होने से पूरे राज्य में लोगों को दिक्कत का सामना करना न पड़े। इस वजह से सरकार ने करीब एक घंटा 50 मिनट में ही मुलाजिमों की सुनवाई की।
सरकार ने किलोमीटर स्कीम में बसें डालने का टेंडर स्थगित कर दिया है। पनबस मुलाजिमों के वेतन संबंधी डिपो को बजट जारी कर दिया गया है। वहीं, 13 तारीख को मुलाजिमों की ट्रांसपोर्ट मंत्री से दोपहर साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ में मीटिंग होगी।
इसके बाद मुलाजिमों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। उन्होंने सरकार को साफ किया है कि हड़ताल को 13 अगस्त तक स्थगित किया गया है। अगर मांगे पूरी नहीं हुईं, तो 14 अगस्त से वे फिर हड़ताल पर चले जाएंगे। अब दोबारा से बसें चलनी शुरू हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा सरकार ने मध्य वर्गीय को बेसहारा छोड़ा, देश...