Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

अमृतसर में फैक्ट्री से 165 पेटियों में संदिग्ध मांस बरामद:5 गिरफ्तार

Date:

अमृतसर– अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री से संदिग्ध मांस बरामद होने पर पुलिस ने छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौ रक्षा दल की सूचना पर की गई।

पुलिस और गौ रक्षकों की टीम ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां एक बड़े फ्रिज में 165 पेटियों में रखा संदिग्ध मांस मिला। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह गोमांस है या नहीं। मीट के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
चाटीविंड थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद माल को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि संबंधित फैक्ट्री लीज पर चलाई जा रही थी, और आगे की जांच जारी है।
गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने दावा किया कि फैक्ट्री किसी इमरान नाम के व्यक्ति से जुड़ी है, जिसकी पहले जालंधर में यूनिट थी। वहां छापा पड़ने के बाद वह कथित रूप से सारा सामान अमृतसर ले आया और यहां नया सेटअप शुरू कर लिया।

सतीश कुमार ने इसे गौ माता का अपमान बताते हुए सख्त कानून की मांग की है। साथ ही उन्होंने गौ रक्षकों के लिए अलग सुरक्षा बल बनाने की भी वकालत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related