Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से अबतक 51 की मौत

Date:

अमेरिका के टेक्सास राज्य में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ से अब तक 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 27 लड़कियां लापता हैं।

ग्वाडालूप नदी के पास लड़कियों का समर कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने बताया कि महज 45 मिनट में नदी का जलस्तर 26 फीट (8 मीटर) बढ़ गया, जिससे घर और गाड़ियां बह गईं।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। हेलिकॉप्टर, नाव और ड्रोन्स से लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है। कई और लोगों के लापता होने की आशंका है।

टेक्सास के गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि रेस्क्यू टीम काम कर रही है। जिसमें नौ बचाव दल, 14 हेलिकॉप्टर और 12 ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी तक 850 से ज्यादा लोगों को बचाया भी गया है।

कर्विल के पास कैंप मिस्टिक, जो एक लड़कियों का समर कैंप है, पूरी तरह बाढ़ में डूब गया। कैंप में मौजूद 750 लड़कियों को बचाया गया है।

कैंप में बिजली नहीं है और कई बच्चे अभी भी रेस्क्यू का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कितने लोग लापता हैं, इसका सटीक आंकड़ा बताना मुश्किल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related