Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

PSPCL का जे.ई. रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

 

 

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने  पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल), सब-स्टेशन, कंधाला जट्टां, जिला होशियारपुर में तैनात जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) बलजीत सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला जिला होशियारपुर के गांव सीकरी के एक निवासी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त जे.ई. ने उसके गांव में बिजली आपूर्ति लोड को ठीक करने के लिए एक नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 20,000 रुपये की मांग की थी, लेकिन निवेदन करने पर सौदा 15,000 रुपये में तय हो गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद जालंधर रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, जालंधर रेंज में उक्त जे.ई. के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...