Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

हिमाचल के मंडी में 4 जगह बादल फटा:1 की मौत, 13 लोग फंसे;

Date:

देश के अधिकतर हिस्सों में जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों को बाढ़ से सतर्क रहने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात 4 जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक एक व्यक्ति की मौत और 13 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की सूचना है। साथ ही, कई लोग लापता हैं।

उत्तराखंड में भी भारी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग पर सतपुली के पास लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से पौड़ी-मेरठ नेशनल हाईवे बंद हो गया। वहीं, उत्तरकाशी में भूस्खलन और कुछ हिस्सों के बह जाने के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है।

राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 136 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है। 1 से 29 जून तक औसत बारिश 50.7mm होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 119.4mm बरसात हो चुकी है। आज भी राज्य के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related