Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

पंजाब जेल विभाग के 25 अधिकारी सस्पेंड ,जेलों में बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई

Date:

पंजाब—पंजाब में भगवंत मान सरकार ने जेलों में फैले भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जेलों के कामकाज में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने 25 जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
सस्पेंड किए गए अधिकारियों में 3 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट समेत विभिन्न जेलों से जुड़े कुल 25 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। सरकार को इन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, लापरवाही और जेल के अंदर नशे के नेटवर्क को बढ़ावा देने की शिकायतें मिल रही थीं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट किया था कि राज्य में ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। जेल विभाग के भीतर लंबे समय से चल रही गड़बड़ियों को देखते हुए यह कार्रवाई उसी नीति के तहत की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, कई जेलों से ड्रग्स की आपूर्ति, मोबाइल फोन की तस्करी, कैदियों को विशेष सुविधाएं देने और रिश्वतखोरी जैसे मामलों की रिपोर्ट सरकार को लगातार मिल रही थी। हाल ही में कुछ जेलों में की गई विजिट्स और जांच में इन आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...