हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग जारी:30 एजेंडों पर CM की मंत्रियों से चर्चा

 

चंडीगढ़—चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल के मुख्य सभा कक्ष में हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में 20 से अधिक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है, जिनमें भ्रष्टाचार के आरोपी एक HCS अधिकारी की जबरन सेवानिवृत्ति का मामला प्रमुख है।

इसके अलावा पिछली बैठक के दो लंबित एजेंडे, अगस्त में प्रस्तावित मानसून सत्र की तैयारी, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे और विभागों में रेशनेलाइजेशन पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।

बैठक में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, श्रुति चौधरी, आरती राव के साथ राज्य मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम मौजूद हैं। वरिष्ठ अधिकारियों में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी भी बैठक में शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *