Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

जालंधर में गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत:मृतक की नहीं हुई पहचान;

Date:

पंजाब के जालंधर में लिद्दड़ा के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।

वहीं, मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि जहां हादसा हुआ है, उक्त एरिया के आसपास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

आसपास भी मौजूद थे लोग

जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित गांव लिद्दड़ा पुल की सर्विस लाइन के पास हुआ था। घटना के वक्त आसपास भी लोग मौजूद थे, मगर गनीमत रही कि उक्त अज्ञात वाहन ने सिर्फ एक व्यक्ति ही अपनी चपेट में लिया।

वरना हादसा बड़ा हो सकता था। लोगों का कहना है उक्त व्यक्ति पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक वाहन ड्राइवर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा सरकार ने मध्य वर्गीय को बेसहारा छोड़ा, देश...