Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

 युद्ध नशों विरुद्ध’’ का 109वाँ दिन: 151 नशा तस्कर 3.5 किलो हेरोइन, 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

Date:

 

चंडीगढ़, 18 जून:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशामुक्त बनाने हेतु चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 109वें दिन, पंजाब पुलिस ने 151 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम और 9.59 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस प्रकार, पिछले केवल 109 दिनों में कुल गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या 18,104 तक पहुँच चुकी है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाई गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

विवरण साझा करते हुए विशेष डी जी पी (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 107 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 250 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 566 स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें से 107 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि इस दिनभर चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 561 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और जांच की।

विशेष डीजीपी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए लागू की गई तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन), और रोकथाम (प्रिवेंशन) के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 116 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related