Thursday, August 27, 2026
Thursday, August 27, 2026

सोनम को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची मेघालय पुलिस

Date:

 

मेघालय पुलिस इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी सोनम को लेकर पटना से शिलॉन्ग रवाना होगी। अभी टीम पटना एयरपोर्ट पर है। शाम 4 बजे पहले कोलकाता फिर गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग पहुंचेगी।

उधर, इंदौर में मेघालय पुलिस की एक टीम मामले के एक आरोपी विशाल को लेकर उसके घर पहुंची है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया है कि इस हत्या में 5 से ज्यादा लोग शामिल हैं। उधर, इंदौर की लोकल कोर्ट ने सभी 5 आरोपी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद और आकाश चौहान को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेजा दिया है। अब मेघालय पुलिस इन्हें भी पूछताछ के लिए शिलॉन्ग ले जाएगी।

आरोपी राज कुशवाह की मां ने इंदौर में कहा, ‘मेरा बेटा कभी ऐसा नहीं कर सकता। मेरे बच्चे को फंसाया गया है। वह सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था। साथ काम करते-करते आपस में बात हो ही जाती है, लेकिन राजा के मर्डर से उसका कुछ लेना-देना नहीं है।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धार्मिक टिप्पणियों को लेकर डॉ. धर्मवीर गांधी घिरे, लुधियाना पुलिस में शिकायत

पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की सोशल...