Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

बठिंडा में खड़ी कार में लगी आग :ड्राइवर झुलसा

Date:

 

बठिंडा—बठिंडा में आज एक कार में अचानक आग लग गई। कार में बैठे ड्राइवर पवन कुमार झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें बाहर निकाला। घटना अमरीक सिंह रोड स्थित टैक्सी स्टैंड की है। प्रताप नगर निवासी पवन कुमार पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौटे थे। कार में से धुआं निकलने पर वे जब उतरकर देखने लगे, तभी जोरदार धमाका हुआ।

धमाके से वे दूर जा गिरे और कार आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा टीम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पवन को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अस्पताल में पवन की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। प्रारंभिक जांच में गर्मी से इंजन के अधिक गर्म होने और शॉर्ट सर्किट को हादसे का कारण माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड टीम आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

• पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य...