देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण ने 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण जालंधर से ताल्लुक रखते हैं। घुम्मण ने अपने सोशल अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
घुम्मण ने अपने प्रशंसकों से पूछा है कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में। इसके साथ ही घुम्मण ने कहा कि चुनाव जीतकर वह पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार भी मिलेगा। खेलों में युवाओं की बढ़ती रुचि नशे की लत को खत्म कर सकती है।