Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

लुधियाना सेंट्रल जेल का वार्डन गिरफ्तार:कैदियों को 500 रुपए में दे रहा जर्दे की पुड़िया

Date:

 

लुधियाना –पंजाब के लुधियाना में स्थित सेंट्रल जेल में नशा सप्लाई रुकने का नाम नहीं ले रही। सेंट्रल जेल के एक वार्डन को थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वार्डन पर आरोप है कि वह सेंट्रल जेल में बंदियों को जर्दा सप्लाई करता है।

 

सूत्रों से पता चला है कि एक जर्दे की पुड़िया जेल में 500 रुपए तक सप्लाई होती है। आरोपी वार्डन की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सिंघेवाला फाजिल्का के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक वार्डन गुरप्रीत सिंह आधी रात अपने पैर पर जर्दे की पुड़िया टेप के से चिपका और ऊपर से जुराब पहन कर आया। शक होने पर जब उसकी जांच की गई तो उससे जर्दे की पुड़िया और पैर पर टेप लगी मिली।

आरोपी के खिलाफ सहायक सुपरिटेडेंट सुरजीत सिंह ने धारा 42,45,52-A Prison एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी वार्डन का पिछला रिकार्ड भी अब खंगाला जा रहा है, कि वह जेल में कब से जर्दा या अन्य सामान सप्लाई कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related