Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

Corona को लेकर खतरे की घंटी, पंजाब में बढ़ने लगे मामले

Date:

 

फिरोजपुर : फिरोजपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव का केस सामने आया है। बताया जाता है कि इस कोरोना ग्रस्त व्यक्ति की उम्र करीब 39 वर्ष है। खांसी जुकाम को लेकर तबीयत खराब होने पर जब इस व्यक्ति का कोविड-19 टेस्ट करवाया गया तो उसके टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई। यह कोरोना ग्रस्त व्यक्ति भी रेलवे कॉलोनी फिरोजपुर में आया था और इसकी ट्रैवल हिस्ट्री से यह पता चला है कि यह 25 से 27 मई तक मुजफ्फरनगर (यूपी ) में ठहरा था।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने का पता चलते ही सिवल सर्जन फिरोजपुर डॉ राजविंदर कौर के दिशा निर्देश अनुसार स्वास्थ विभाग फिरोजपुर की ओर से इस कोरोना ग्रस्त व्यक्ति को उसके घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है और हर तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि यह वायरस आगे न फैल सके।

स्वास्थ विभाग फिरोजपुर की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए सिवल सर्जन फिरोजपुर आदेशों अनुसार जिला भर में और भी सभी तरह के जरूरी कदम उठाए गए हैं। जिक्रयोग है फिरोजपुर में कुछ दिन पहले भी एक कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति का केस सामने आया था और स्वास्थ्य विभाग फिरोजपुर की ओर से उस कोरोना ग्रस्त व्यक्ति को भी घर में ही आइसोलेट कर दिया गया था। अब फिरोजपुर में कोरोना से ग्रस्त व्यक्तियों की संख्या 2 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related