Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पंजाब के आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टियों को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

Date:

 

चंडीगढ़: ऑल पंजाब आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन के प्रयासों के चलते अब आंगनवाड़ी केंद्रों में भी सरकारी प्राइमरी स्कूलों के बराबर गर्मी और सर्दी की छुट्टियां हुआ करेंगी। इस संबंध में पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग की ओर से आज एक पत्र जारी किया गया है।

यूनियन की प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर ने बताया कि बीते दिनों यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल विभाग की डायरेक्टर शीना अग्रवाल से मिला था और मांग रखी थी कि आंगनवाड़ी केंद्रों में भी सरकारी प्राइमरी स्कूलों के समान छुट्टियां दी जाएं।

अब पंजाब में चल रहे लगभग 27,000 आंगनवाड़ी केंद्रों में 2 जून से 30 जून तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर पहले की तरह ऑनलाइन काम करती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...