Monday, May 25, 2026
Monday, May 25, 2026

लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव,,नामांकनों के चौथे दिन 4 नामांकन पत्र दाखि़ल: सिबिन सी

Date:

 

चंडीगढ़, 29 मई

पंजाब विधान सभा की 64- लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए नामांकनों के चौथे दिन 4 नामांकन पत्र दाखि़ल हुए हैं।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 64-लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए आज इंडियन नेशनल कांग्रेस से उम्मीदवार श्री भारत भूषण आशु और श्रीमती ममता आशु (कवरिंग उम्मीदवार) द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किया गया है। इसके इलावा शिरोमणि अकाली दल से उम्मीदवार एडवोकेट परउपकार सिंह घूमन्न और श्रीमती अरविन्दर कौर घूमन्न (कवरिंग उम्मीदवार) ने नामांकन दाखि़ल किये हैं। इससे पहले बीते दिन 28 मई को 1 आज़ाद उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किया गया था।

ज़िक्रयोग्य है कि नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 2 जून है और नामांकन पत्रों की पड़ताल 3 जून को की जायेगी जबकि नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तारीख़ 5 जून, 2025 है। 30 और 31 मई को भी नामांकन पत्र दाखि़ल किये जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...