Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ी Widow महिला

Date:

 

जलालाबाद  : आज सुबह एक विधवा इंसाफ पाने के लिए गांव कमरेवाला की वाटर वर्क्स की टंकी पर चढ़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर (ढाणी भंडारियावाली) की विधवा शीला रानी के रूप में की जा रही है। टंकी पर काम करने वाले कर्मचारी को जैसे ही महिला के टंकी पर चढ़ने की जानकारी मिली तो उसने सबसे पहले अपने विभाग के अधिकारियों को सूचित किया और इसके साथ ही जब पुलिस को सूचना मिली तो थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस पार्टी एएसआई अमरीक सिंह के साथ मौके पर पहुंच गई।

इस मौके पर टंकी पर चढ़ी महिला ने पत्रकारों को बताया कि वह अस्पताल के बाहर चाय बेचकर अपना गुजारा कर रही थी, इसी दौरान दो बार उसका सामान चोरी हो गया था, जिसके बारे में थाना सिटी जलालाबाद और थाना अमीर खास की पुलिस को लिखित दरखास्त दी गई थी लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला। इसके साथ ही इस महिला ने आरोप लगाया कि उसके घर के पास सड़क नहीं बनाई गई है। यह विधवा महिला परेशान होकर न्याय मांगने के लिए सुबह करीब 4 बजे यहां पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह महिला चाहती थी कि उसे न्याय मिले। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से इस महिला को न्याय दिलाने के लिए कहा और दोपहर करीब 12 बजे उसे टंकी से नीचे उतारा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एएसआई अमरीक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं कि इस महिला को क्या परेशानी है और महिला को न्याय मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related