Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

पंजाब में DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:डॉग स्क्वॉड टीम पंहुची

Date:

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को RDX बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह यह धमकी एक मेल के जरिए मिली, जिसके बाद कार्यालय में मौजूद सभी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाले ने किस आईपी एड्रेस से ईमेल भेजा है। जिस समय यह धमकी मिली उस समय दफ्तर में करीब 150 लोग थे। सभी को फौरन बाहर निकलवा दिया गया था।
फिलहाल बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम डीसी कार्यालय में जांच कर रही है, अभी तक टीमों को कार्यालय में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने इस मामले में कहा की ये थ्रेट असली है या फेक है इसे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी ही बता सकते हैं। पुलिस प्रशासन जो भी निर्देश सुरक्षा को लेकर देगा कर्मचारी और अधिकारी उसका पालन करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...