Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

ऑपरेशन सिंदूर वैश्विक डिप्लोमैटिक

Date:

भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष मज़बूती से रखने के लिए भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल में पंजाब से कांग्रेस सांसद अमर सिंह का नाम भी शामिल किया गया है।

डॉ. अमर सिंह फतेहगढ़ साहिब से सांसद हैं। बातचीत करते हुए उन्होंने इसकी पुष्टि की। वहीं, चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने बीते कल अपना नाम लिस्ट में होने की जानकारी दी थी।

डॉ. अमर सिंह ने कहा कि केंद्र की तरफ से उन्हें जानकारी दी गई है और वह विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस के चार सांसदों के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस के चार सांसदों शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह और सलमान खुर्शीद को अपने आधिकारिक प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया है। इनमें से तीन सांसदों ने अब तक भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related