Tuesday, October 27, 2026
Tuesday, October 27, 2026

दुनिया की पहली पसंद बनी भारत की सिंगल माल्ट व्हिस्की, स्कॉच जैसे ब्रांड को छोड़ा पीछे

Date:

[ad_1]

Indian Single Malt Whiskey ‘Indri’: इन दिनों एक भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की की दुनिया भर में चर्चा हो रही है, जिसे दुनिया की बेस्ट व्हिस्की का ताज पहनाया गया है। हम बात कर रहे हैं ‘इंद्री’ की, जिसने पूरे विश्व में भारतीय ‘देसी’ ब्रांड को एक अलग पहचान दिलाई है। ‘इंद्री’ के साथ भारत व्हिस्की के एक मजबूत निर्माता के रूप में उभर रहा है। व्हिस्की मार्केट में ग्लेनलिवेट और टैलिस्कर जैसी दिग्गज कंपनियों को भारत की ‘इंद्री’ कांटे की टक्कर दे रही है।

जीता ‘बेस्ट इन शो’ का खिताब

भारतीय मार्केट के साथ-साथ ये सिंगल माल्ट व्हिस्की विदेशी मार्केट में भी बूम की तरह तेजी से बढ़ रही है। इस साल ‘इंद्री’ ने स्कॉटिश और अमेरिकी के कई ब्रांड को पिछे छोड़ते हुए सैन फ्रांसिस्को में व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स में ‘बेस्ट इन शो’ का खिताब अपने नाम किया है। इस भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की ने दिवाली के मौके पर एक बोतल को 421 डॉलर यानी 34,960 रुपए में बेची है। साल 2021 में दुनिया के सबसे बड़े व्हिस्की टेस्ट करने वाले प्रोग्राम में ‘इंद्री’ ने 100 से अधिक ब्रांडों पिछे छोड़ जीत का ताज अपने सिर पर पहना था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 के कागज गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंचे 12 फायर टेंडर

व्हिस्की मार्केट पर कब्जा

IWSR ड्रिंक्स मार्केट एनालिसिस की माने तो भारतीय सिंगल माल्ट ‘इंद्री’ ने साल 2021-22 में देश के 144 प्रतिशत व्हिस्की मार्केट पर कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही इसने स्कॉच व्हिस्की को पीछे छोड़ दिया। ऐसा माना जा रहा है कि साल 2027 तक भारतीय माल्ट की खपत देश में 13 प्रतिशत की दर से बढ़ने वाली है। इस उछाल का श्रेय उन शराब पीने वालों को जाता है, जिन्होंने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान नए ब्रांडों की खोज करते हुए भारतीय सिंगल माल्ट को टेस्ट किया और इसकी मांग बढ़ाया।

[ad_2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related