Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

गोबर डालने के विवाद में बुजुर्ग को मारी 3 गोलियां

Date:

सहरसा के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच गोबर चिपकाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को तीन गोली मार दी और उनके बेटे को लाठी-डंडों से पीटा। दोनों का शहर के एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के जमाल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 की है।

जहां पीड़ित फुलेंद्र साह के बेटे दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी भवानी साह ने उनके टांट पर गोबर चिपका दिया। इस पर फुलेंद्र साह ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर भवानी साह और उनके अन्य लोगो द्वारा मारपीट शुरू कर दी।

दोनों पैर में लगी गोली

इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी मे फुलेंद्र साह को पहली गोगी बाएं जांघ, दूसरी दाएं जांघ और तीसरी सिर को छूकर निकल गई। वहीं उनके बेटे ब्रजेश कुमार(24) को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। घटना के बाद दोनों घायलों को पहले सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया।

जहां दोनों की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि पड़ोसियों से पहले से जमीन विवाद चल रहा था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...