Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

अमृतसर-फाजिल्का, पठानकोट में कल भी स्कूल-कॉलेज बंद

Date:

पंजाब-भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं पर भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन पंजाब के सीमावर्ती जिलों में अब भी अलर्ट जारी है। इसी के चलते अमृतसर और पठानकोट जिला प्रशासन ने मंगलवार, 13 मई को भी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, फाजिल्का प्रशासन की ओर से अगले 2 दिन सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश है।
इधर, जालंधर के आदमपुर रोड स्थित चुहड़वाली के पास मार्कफेड के ऑफिस में मिसाइल के टुकड़े मिले। इसके साथ एक शेल भी मिला, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया।
इसके अलावा, राज्य में हालात सामान्य होने के बाद 5 दिन से बंद पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के सभी एयरपोर्ट खोल दिए गए हैं। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में अमृतसर, आदमपुर (जालंधर) और साहनेवाल (लुधियाना) एयरपोर्ट खुल गया है।
इसी के साथ इंडिगो एयरलाइंस ने अमृतसर एयरपोर्ट के लिए अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, रात 8 बजे दिल्ली से अमृतसर के लिए पहली फ्लाइट रवाना होगी।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला (कांगड़ा) और कुल्लू के एयरपोर्ट भी सुबह साढ़े 10 बजे से खोल दिए गए हैं। इन्हें 6-7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद 15 मई तक बंद किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...