Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत, 2 गुटों में हुई फायरिंग, सीने में गोली लगी

Date:

 

 

तरनतारन–कनाडा के हैमिल्टन शहर में 2 गुटों की बीच हुई फायरिंग में पंजाब के तरनतारन की 21 साल की युवती की मौत हो गई। युवती कनाडा में मोहॉक कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी । वह रोज की तरह बस स्टॉप पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थीं।

तभी दो गुट दो अलग-अलग वाहनों में आए और फायरिंग शुरू कर दी। स्टूडेंट हरसिमरत भी गोलीबारी की चपेट में आ गईं। एक गोली उसकी छाती पर लगी। घटना के तुरंत बाद हरसिमरत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह घटना 16 अप्रैल की शाम की है। जिसकी सूचना युवती हरसिमरत रंधावा के गांव धूंदा में अब मिली है। इसका पता चलते ही परिवार में मातम छाया हुआ है। टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हरसिमरत के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया है कि उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उधर, युवती के पिता ने कहा कि उनकी किसी भी सरकार से इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है। न तो अपनी सरकार से कोई मांग है और ना ही विदेश की सरकार से, क्योंकि जो हालात पंजाब में हैं, वही हालात बाहर पैदा हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related