Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

बॉलीवुड स्टार सनी देओल पर पंजाब में FIR: जाट फिल्म में धार्मिक भावनाएं आहत कीं

Date:

 

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा पर FIR दर्ज हुई है। उनके साथ 3 और भी लोग शामिल हैं। ईसाई समुदाय का आरोप है कि जाट फिल्म के एक सीन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसको लेकर उन्होंने जालंधर में विरोध प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठाई है।

प्रदर्शन के बाद जालंधर के सदर थाने में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, निर्देशक गोपी चंद, निर्माता नवीन मालिनेनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जाट फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि जल्द केस में नामजद किए गए सभी अभिनेताओं को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इसे लेकर उन्हें पहले नोटिस जारी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...