Sunday, October 11, 2026
Sunday, October 11, 2026

मोहाली में हेरोइन-हथियारों समेत 2 तस्कर काबू

Date:

 

 

चंडीगढ़–पंजाब की एंट्री नारकोटिक्स फोर्स (ANTF) ने आधा किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो कि पिछले दो साल से बॉर्डर एरिया से हेरोइन लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई करते थे। आरोपियों के पास से ब्रेटा कंपनी की पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी फिरोजपुर के रहने वाले है। मोहाली में मैक्स अस्पताल के पीछे कालोनी में रहते थे। आरोपी दूध के कारोबार की आड़ में यह काम करते थे।

आरोपियों की पहचान राम (22) और लखन (24) के रूप में हुई। वहीं, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि फिरोजपुर में भी उन पर केस दर्ज है। एएनटीएफ के अधिकारी आरडी शर्मा ने कहा कि आरोपी काफी शातिर हैं। हमारी टीम पूछताछ कर रही है। आरोपियों का सारा नेटवर्क तोड़ा जाएगा। पूछताछ में आरोपी ने दो लोगों के नाम बताए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related