Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग में 25 तक पेंडिंग एप्लिकेशन का निपटारा

Date:

 

चंडीगढ़—पंजाब सरकार ने तय किया है कि ट्रांसपोर्ट विभाग में 25 अप्रैल तक सारी पेंडिंग अर्जियों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद जिस सर्विस के लिए जो समय तय किया गया है, उसी समय सीमा में उसे पूरा किया जाएगा। जो ऑफिसर तय समय में काम नहीं करेगा, उसकी जवाबदेही तय होगी। इसकी देखरेख उच्च अधिकारी और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर करेंगे।

वहीं, ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सारी सेवाएं आपको घर पर मिलेंगी। इसके लिए 1076 फोन पर कॉल करनी होगी। वहीं, जहां सेवा केंद्र चल रहे हैं, वहां से भी यह काम करवाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार जल्दी ही वॉट्सऐप चैटबोट सर्विस भी शुरू करने जा रही है। यह दावा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया। वह चंडीगढ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

पंजाब सरकार इन दिनों ट्रांसपोर्ट विभाग की वर्किंग को लेकर एक्शन मोड है। सात अप्रैल को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पूरे पंजाब में चेकिंग की थी। इसके बाद पूरे राज्य में रिश्वतखोरी और अन्य खामियों में शामिल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related