Saturday, November 7, 2026
Saturday, November 7, 2026

मोहाली में AAP विधायक के ठिकानों पर ED का छापा

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के रियल एस्टेट कारोबारी और मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची है। ईडी की टीम उनके आवास और उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों की तलाशी ले रही है। ईडी की दिल्ली यूनिट की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ सुबह मोहाली में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) इलाके में सिंह के आलीशान घर पर पहुंचीं।

जेएलपीएल कुलवंत सिंह की रियल एस्टेट कंपनी है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कुलवंत सिंह फिलहाल घर पर नहीं हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ईडी के सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) में हुए घोटाले से जुड़ी है। आरोप है पीएसीएल के निदेशकों ने कथित तौर पर निवेशकों के पैसे को कई स्थानों पर स्थित फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित करके गबन किया था। फिर इन पैसों को नकद में निकालकर पीएसीएल के प्रमुख सहयोगियों को सौंप दिया गया और फिर हवाला के जरिए भारत से बाहर की कंपनियों को संपत्ति खरीदने के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। इसी मामले की पड़ताल ईडी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप...

चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए...