Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अमन अरोड़ा ने कैडेटों को प्रशिक्षण व करियर के लिए दी शुभकामनाएं

Date:

 

चंडीगढ़, 12 अप्रैल:

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 26 और कैडेटों ने जून 2025 से आरंभ होने वाले नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.)-154 कोर्स हेतु यूपीएससी ऑल इंडिया मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। पटियाला से कैडेट आर्यन सोफत ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 9वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि संस्थान के 10 कैडेटों ने टॉप-100 में स्थान पाया है।

उल्लेखनीय है कि संस्थान के 34 कैडेटों ने एन.डी.ए.-154 कोर्स की लिखित परीक्षा पास की थी, जिनमें से 26 कैडेटों ने एस.एस.बी. भी सफलतापूर्वक पास कर लिया है। अब ये कैडेट अपने जॉइनिंग लेटर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आर्यन सोफत के अतिरिक्त, मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अन्य 25 कैडेटों में अनहद सिंह खातूमरिया, मोहनप्रीत सिंह, अरमानवीर सिंह अधी, भास्कर जैन, मनजोत सिंह, निमित सोनी, हरकंवल सिंह, उदयबीर सिंह नंदा, प्रजवीर सिंह, अदित्या मिश्रा, रणबीर सिंह, ईश्मीत सिंह, ईशान शर्मा, समरवीर सिंह हीर, बलराज सिंह हीरा, अभय प्रताप सिंह ढिल्लों, भुवन धीमान, हरमनप्रीत सिंह, साहिब सिंह ढालीवाल, दिवांशु संधू (सभी 13वें कोर्स से) और भाविक कांसल,  गुरवंशबीर सिंह, ओजस गैंत, शिवेन तायल और गगनदीप सिंह (सभी 12वें कोर्स से) शामिल हैं।

कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ये कैडेट पंजाब का गौरव हैं। उन्होंने कैडेटों को उनके प्रशिक्षण और करियर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

श्री अरोड़ा ने कैडेट गुंजोत सिंह (संस्थान के 7वें कोर्स से) और कैडेट आर्यन दत्त (8वें कोर्स से) को शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) 64वें कोर्स के लिए चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी (ओ.टी.ए.) में चयनित होने पर भी बधाई दी। कैडेट गुंजोत पटियाला जिले से संबंधित हैं और उनके पिता थापर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं, जबकि कैडेट आर्यन दत्त एस.ए.एस. नगर जिले से हैं और उनके पिता भारतीय नौसेना में कमांडर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम., ने कहा कि जून 2025 में शुरू होने वाले एन.डी.ए.-154 कोर्स में संस्थान के सर्वाधिक कैडेट चयनित हुए हैं। संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक कुल 255 कैडेट विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकैडमियों में शामिल हुए हैं और संस्थान के 170 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमीशंड अफसर बन चुके हैं।

कैप्शन – एस.ए.एस. नगर स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 13वें कोर्स के कैडेट, जिनका एन.डी.ए.-154 कोर्स के लिए चयन हुआ है की फाइल फोटो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related