Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

Grenade Attack के बाद मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे Sukhbir Badal

Date:

 

 

जालंधर : बीजेपी के सीनियर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात ग्रेनेड हमला हुआ, जिसके 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस घटना के बाद अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल उनका हालचाल जानने उनके घर पहुंचे। इस बीच, सुखबीर बादल ने इस हमले की कड़ी निंदा भी की है। सुखबीर बादल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
गौरतलब है कि गत रात मनोरंजन कालिया के घर धमका हुआ है। इसे लेकर उन्होंने बताया कि वह देर रात करीब 12.30 बजे अपने परिवार के साथ घर में थे। मनोरंजन कालिया ने कहा कि बाहर की लाइट्स ऑफ थी और इसी बीच जोरदार धमाके की आवाज आई। धमाके से साथ साथ तोड़फोड़ की आवाजें आई जिसके बाद वह बाहर आए तो देखा कि दरवाजे से लेकर अन्दर खड़ी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। वहीं आपको बता दें कि, इस घटना के बाद सभी में रोष पाया जा रहा है। इसी बीच मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले के विरोध में आज जिला अदालतों में वकील काम बंद रखे गए।
इस हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर ई-रिक्शा ऑटो में आए और तेजी से बम फेंककर फरार हो गए। जैसे ही हमलावर बम गिराते हैं, जोरदार विस्फोट होता है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मनोरंजन कालिया ने जानकारी देते हुए कहा कि वह रात करीब 12 बजे अपने घर के आंगन में टहल रहे थे। इसी बीच जब वह कमरे में सोने के लिए गए तो कुछ ही देर बाद एक बड़ा धमाका हुआ। इस दौरान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related