Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

 

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है।

पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में बड़े खुलासे कर सकते हैं। इसके साथ ही गौर हो कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ई-रिक्शा सवार लोगों ने हमला कर दिया था। सम्भावना है कि यह ग्रेनेड हमला था। हमले के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीमों ने नमूने लिए।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का संबंध मुंबई के चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से है। इस हत्या में शामिल जीशान अख्तर को पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह ग्रेनेड हमला जीशान के इशारे पर हुआ। जीशान अख्तर जो जालंधर जिले के नकोदर इलाके के शंकर गांव का रहने वाला और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी भी बताया जा रहा है। वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से फरार है। यह भी कहा जा रहा है कि जीशान विदेश चला गया था। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनोरंजन कालिया के घर पर हमला पंजाब के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की आईएसआई की साजिश है। पुलिस उसके संबंधों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related