Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

कपूरथला में तस्करों के तीन मकान किए ध्वस्त

Date:

 

कपूरथला—पंजाब के कपूरथला जिला प्रशासन ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने गांव बूट में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। इन मकानों के मालिकों पर विभिन्न थानों में NDPS एक्ट के तहत 34 मामले दर्ज हैं। BDPO ढिल्लवां मनजीत कौर के निर्देश पर सिविल और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की।

SSP गौरव तुरा ने बताया कि गुरनाम सिंह और उसकी पत्नी भानी के मकान को गिराया गया। गुरनाम सिंह पर 5 और भानी पर 4 NDPS केस दर्ज हैं। शेर सिंह और उसके बेटे काला सिंह का अवैध निर्माण भी ध्वस्त किया गया। शेर सिंह पर एक और काला सिंह पर एक NDPS केस है। इसी जमीन पर मेहताब सिंह का निर्माण भी गिराया, जिस पर 8 केस दर्ज हैं। चढ़त सिंह पर 7 मामले दर्ज हैं।

SSP तुरा ने बताया कि पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसमें रोकथाम, प्रवर्तन और पुनर्वास पर काम हो रहा है। जिले में नशे के हॉट स्पॉट की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। नशा छोड़ने वाले युवाओं को स्व-रोजगार के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले एक महीने में कपूरथला पुलिस ने 190 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...