Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

पंजाब के मंत्री की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक:विदेश मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी

Date:

अमृतसर-पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को विदेश मंत्रालय ने अमेरिका यात्रा की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। खुडि्डयां को अधिकारियों के साथ 29 मार्च से 6 अप्रैल तक अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित ABS ग्लोबल की लैब का दौरा करना था।
यहां उन्हें पंजाब के डेयरी किसानों के लिए होल्स्टीन फ्रीजियन (HF) नस्ल की गायों के लिए सेक्स्ड सीमन प्राप्त करने के लिए समझौता करना था। यात्रा का पूरा खर्च पंजाब पशुधन विकास बोर्ड की तरफ से होना था। उन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। हालांकि विदेश मंत्रालय ने यात्रा की मंजूरी देने से मना कर दिया।
पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया- “पंजाब सरकार ABS ग्लोबल के साथ HF नस्ल की गायों के लिए सेक्स्ड सीमेन प्राप्त करने के लिए बातचीत कर रही थी। अधिकतर डेयरी किसान गिर या साहीवाल नस्लों की तुलना में HF गायों को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि ये प्रति दिन 81 लीटर तक दूध देती हैं।
30 लाख गायों के लिए कृत्रिम गर्भाधान का उपयोग किया जाता है, लेकिन सेक्स्ड सीमन केवल 1.5-1.75 लाख गायों के लिए ही उपलब्ध है। डेयरी विकास में आगे बढ़ने का तरीका है कि हर साल कम से कम 5 लाख सेक्स्ड सीमन प्राप्त किए जाएं ताकि अधिक संख्या में गायें पैदा हों। वैश्विक सेक्स्ड सीमन दिग्गज एबीएस ग्लोबल, पंजाब में एक लैब स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहा था। हम इस समझौते को औपचारिक रूप देना चाहते थे, लेकिन अब इसमें देरी होगी।”
इससे पहले, 2023 में मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपनी पेरिस यात्रा के लिए अनुमति नहीं मिली थी। भगवंत मान ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें इसकी परमिशन नहीं दी। सरकार के अनुसार, यह यात्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related