Thursday, July 30, 2026
Thursday, July 30, 2026

पंजाब सीएम मान आज गवर्नर से मिलेंगे:शाम चार बजे होगी मुलाकात

Date:

चंडीगढ़–पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (24 मार्च) शाम को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करेंगे। यह बैठक शाम चार बजे होगी। बजट सत्र के बीच यह बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री को स्वयं राज्यपाल ने चाय पर आमंत्रित किया है। इस दौरान राज्य के प्रमुख मुद्दों और विधानसभा में पारित सभी विधेयकों पर चर्चा होगी।
दरअसल, शुक्रवार को ही विधानसभा सत्र का आगाज़ हुआ था। उसी दिन राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है।
वहीं, यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर चर्चा हो सकती है, क्योंकि राज्यपाल स्वयं सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करते रहते हैं।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री के संबंध काफी अच्छे रहे हैं। जब से गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के राज्यपाल पद का कार्यभार संभाला है, तब से पंजाब सरकार द्वारा पारित अधिकतर बजट को उन्होंने प्राथमिकता के साथ मंजूरी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related