Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

अमृतसर में फर्जी महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Date:

 

अमृतसर-अमृतसर पुलिस ने एक फर्जी महिला पुलिसकर्मी को पकड़ा है, जो सीमा पार से चल रहे एक बड़े ड्रग रैकेट का हिस्सा थी। पुलिस ने इब्बन कलां गांव की 27 वर्षीय मनदीप कौर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मनदीप कौर गिरोह की सरगना है। वह कभी-कभी पुलिस की वर्दी पहनकर नशे की तस्करी करती थी। मनदीप का पैतृक घर भारत-पाक सीमा से महज 2 किलोमीटर दूर तरनतारन के खालरा गांव में है। उसके एक रिश्तेदार ने ही उसे पाकिस्तानी तस्करों से मिलवाया था।

पुलिस ने मनदीप के साथ छेहरटा के आलम अरोड़ा (23), मनमीत उर्फ गोलू (21) और तरनतारन के एक 18 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पहले मनदीप और उसके दो साथियों को पकड़ा गया। फिर उनकी निशानदेही पर चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related