Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

पंजाब के युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत

Date:

 

तरन तारन–पंजाब के तरनतारन में रहने वाले एक व्यक्ति की कनाडा के कैलगरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनतारन के गांव देव निवासी रूपिंदर सिंह उर्फ ​​रूप के रूप में हुई है। बीती रात कनाडा में उसे दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद परिवार को उसकी मौत की खबर मिली।

रूपिंदर सिंह की मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। गांव में उसकी पत्नी नवजोत कौर ने बताया- उसका पति करीब 7 महीने पहले कनाडा के कैलगरी गया था। जहां उसे कुछ दिन पहले ही नौकरी मिली थी। लेकिन कल पति के एक सहकर्मी का फोन आया कि पहले रूपिंदर को दिल का दौरा पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई।

परिवार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए अपनी ज़मीन बेच दी थी। इससे मिले पैसों से उन्होंने रूपिंदर को विदेश भेजने में 22 लाख रुपए खर्च कर दिए। उन्होंने बताया कि रूपिंदर सिंह की 5 साल की बेटी ने अपने पिता को खो दिया है।

परिवार ने सरबत दा भला ट्रस्ट और पंजाब सरकार से अपने बच्चे के शव को देश वापस लाने के लिए मदद मांगी है ताकि उसका अंतिम संस्कार भारत में किया जा सके। रूपिंदर सिंह के पिता सरदूल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना सबकुछ बेचकर उसे विदेश भेज दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related