Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

लुधियाना के गैंगस्टर की मोहाली में मुठभेड़

Date:

 

मोहाली–पंजाब के जीरकपुर के शिवा एन्क्लेव में पुलिस ने लुधियाना के ए-श्रेणी के गैंगस्टर लविश ग्रोवर का एनकाउंटर किया है। घायल गैंगस्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह के मुताबिक लविश लुधियाना का रहने वाला है और जीरकपुर में किराए के फ्लैट में रह रहा था।

आरोपी पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी मनप्रीत सिंह के मुताबिक पुलिस को लविश के शिवा एन्क्लेव में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद स्पेशल टीम ने इलाके को घेर लिया।

जब फ्लैट का दरवाजा खटखटाया गया तो पुलिस को देखकर वह हैरान रह गया। उसने पिस्तौल उठाई और पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी सावधानी से फायरिंग की, जो लविश के पैर में लगी। जिससे ग्रोवर घायल हो गया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें से तीन अवैध हथियार और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए। शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्रोवर हत्या, लूटपाट, रंगदारी और नशा तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था। वहीं वे जीरकपुर में एक वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। पूछताछ के बाद वारदात की जानकारियां भी हासिल की जाएंगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...