Saturday, September 26, 2026
Saturday, September 26, 2026

पंजाब सरकार का बजट सेशन आज से

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब सरकार का बजट सत्र आज सुबह दस बजे शुरू होने वाला। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी AAP और विपक्षी दलों के विधायक पहुंचना शुरू हो गए है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण से सत्र का आगाज होगा। दूसरी तरफ, सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इसके संकेत विपक्षी दलों के विधायकों ने दे दिया है। जैसे पटियाला में कर्नल को पीटने के मुद्दे और फिर किसानों के मुद्दे पर बहसबाजी होगी। कांग्रेस के सस्पेंड विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति हो रही है।

किसानों को पैरों पर खड़े करने के लिए कुछ नहीं हो रहा है। वह पंजाब सरकार की एग्रीकल्चर पॉलिसी लेकर आए हैं। लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हफ्ता पर अब सारे यहां हो रही है, इस पर चर्चा होनी चाहिए। बीजेपी विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कर्नल व किसानों के मुद्दे को सेशन में उठाएंगे।

 

सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले विधानसभा की तरफ से सदस्यों को गाइडलाइन जारी की गई है। सभी सदस्यों को सुबह 10:50 बजे तक विधानसभा में पहुंचना होगा। सदस्य आगे की सीटों को छोड़कर कहीं भी बैठ सकते हैं, क्योंकि ये सीटें मुख्यमंत्री, मंत्रियों और महिला विधायकों के लिए आरक्षित हैं। राज्यपाल का स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद उनका अभिभाषण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related