Monday, October 19, 2026
Monday, October 19, 2026

पंजाब में नशा तस्करी पर संसद में चर्चा की मांग:MP कंग बोले- ड्रोन से आ रहा नशा

Date:

चंडीगढ़- पंजाब में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से होने वाली ड्रग तस्करी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने संसद में कार्य स्थगन नोटिस दाखिल किया है। उन्होंने इस विषय पर संसद में बहस की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस समय नशा तस्करी रोकने की मुहिम चला रही है, ऐसे में इस मुद्दे पर चर्चा जरूरी है।
लोकसभा के महासचिव को भेजे गए प्रस्ताव में मालविंदर सिंह कंग ने कहा है -“मैं हमारे देश में, विशेष रूप से पंजाब और पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर, नशीले पदार्थों की तस्करी के इरादे से बढ़ती ड्रोन गतिविधियों के संबंध में एक स्थगन प्रस्ताव पेश करना चाहता हूं।”
इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की थी। अब, पंजाब सरकार ने नशा मुक्त और समृद्ध पंजाब बनाने के उद्देश्य से नशा विरोधी अभियान शुरू किया है।
मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। यह तस्करी सुरक्षा उपायों को दरकिनार कर एक गंभीर समस्या बन गई है, जो हमारे युवाओं के भविष्य को बुरी तरह प्रभावित कर रही है।
अध्यक्ष महोदय, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि सदन की अन्य सभी कार्यवाहियां स्थगित कर इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जाए, ताकि युवाओं के भविष्य की रक्षा की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related