Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

‘युद्ध  नशों विरुद्ध’: बरनाला में गिराया गया अवैध ढांचा

Date:

 

चंडीगढ़/बरनाला, 10 मार्च


मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत शुरू किए गए नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के अंतर्गत नगर सुधार ट्रस्ट बरनाला ने बरनाला पुलिस के सहयोग से आज बस स्टैंड के पीछे स्थित एक अवैध रूप से निर्मित ढांचे को गिराया।यह मकान एक माँ-बेटी द्वारा अवैध रूप से बनाया गया था, जिनकी पहचान काली कौर और उसकी बेटी सरबो के रूप में हुई है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

बरनाला के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार काली कौर के खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 7 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं, जबकि उसकी बेटी सरबो के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 6 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं।

उन्होंने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट, बरनाला द्वारा इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस सहायता मांगी गई थी।

एसएसपी बरनाला ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि बरनाला पुलिस ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियाँ भी चलाई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...